‘क्वाथा’ के लिए आर्मी ऑफिसर बनने की ट्रेनिंग ले रहे आयूष शर्मा

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता आयूष शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘क्वाथा’ में एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अपनी भूमिका को पर्दे पर जीवंत करने के लिए वह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

आयूष ने कहा, “मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए अनुशासन और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है और मैं अपनी भूमिका में वह सब कुछ देना चाहता हूं, जो उसकी मांग है। मेरा किरदार एक अनुशासित सैन्य अधिकारी का है, जो निडर होने के साथ-साथ एक योद्धा की तरह लड़ता है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुझे एक्शन और अनुशासन को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर रहा है।”

‘लवयात्री’ के अभिनेता वर्तमान में उसी जिम में प्रशिक्षण ले रहे हैं जहां टाइगर श्रॉफ भी आते हैं।

‘क्वाथा’ का निर्माण सुनील जैन और आदित्य जोशी की ‘कल्ट एंटरटेनमेंट’ के अंतर्गत हो रहा है, और इसका निर्देशन करण ललित भूटानी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493