क्वार्टर फाइनल चिली के खिलाफ खेलना खास होगा : उरुग्वे कोच

सैंटियागो (चिली), 24 जून (आईएएनएस)। उरुग्वे फुटबाल टीम के कोच ऑस्कर ताबारेज ने कहा उनके खिलाड़ी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मेजबान चिली का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली 15 बार की चैम्पियन उरुग्वे की टीम को बुधवार को एस्टाडियो नासियोनल में चिली से भिड़ना है।

मौजूदा चैम्पियन उरुग्वे के कोच ताबारेज के अनुसार मेजबान टीम से इस मुकाबले को वह एक तरह से फाइनल मैच मान कर चल रहे हैं।

कोच ताबारेज ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह मैच मेरे सभी खिलाड़ियों के लिए खास है। मेरे खिलाड़ी कह रहे हैं कि यह फाइनल है।”

चिली के मिडफील्डर और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले अर्तुरो विडाल की प्रशंसा करते हुए ताबारेज ने कहा कि हाल के दिनों में उन्होंने जितने बेहतरीन खिलाड़ियों को देखा है, उसमे विडाल भी एक हैं।

चिली और उरुग्वे के बीच मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में इसी स्टेडियम में बोलिविया या पेरू से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493