क्वालिटी लि. की बिक्री 5.53 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष में दूध एवं दूग्ध उत्पाद क्षेत्र की कंपनी क्वालिटी लि. की बिक्री जून में खत्म हुई तिमाही में 5.53 फीसदी बढ़कर 1473.6 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि के दौरान यह 1396.4 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बुधवार को यह जानकारी दी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का एबीटडा (कर, कर्ज आदि चुकाने से पहले की आय) 13.37 फीसदी बढ़कर 104.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 92.3 करोड़ रुपये था। इस दौरान कर चुकाने बाद का शुद्ध लाभ (पीएटी) बढ़कर 42.3 करोड़ रुपये रहा जोकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 35.4 करोड़ रुपये था।

इस बारे में क्वालिटी लि. के अध्यक्ष व प्रमुख (बिजनेस ट्रांसफोरमेशन) नवल शर्मा ने बताया, “इस तिमाही के नतीजे काफी उत्साहजनक हैं। हमारे बी2बी कारोबार में महत्वपूर्ण बढ़त देखी गई है, जोकि सालाना आधार पर 30.63 फीसदी बढ़कर 592.3 करोड़ रुपये रहा। हमें आने वाले सालों में ऐसी ही बढ़त जारी रहने की उम्मीद है और हम बी2बी खंड पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493