क्वालीफायर मैच से पहले ही स्पेन के 3 खिलाड़ी चोटिल

मेड्रिड, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर मैचों से पहले स्पेन को बड़ा झटका लगा है। टीम के तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।

स्पेन की फुटबाल टीम के मुख्य कोच जुलेन लोपेटेगुई को फीफा विश्व कप क्वालीफायर में खेले जाने वाले मैचों के लिए अपनी टीम के चयन पर फिर से विचार करना होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल मेड्रिड के राइट-बैक दानी कारवाजाल, बार्सिलोना के दिग्गज मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्ता और चेल्सी के स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा चोटिल होने के कारण स्पेन की 25 सदस्यीय टीम से बाहर हो गए हैं।

मोराटा को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ा था, वहीं इनिएस्ता भी रविवार रात को लास पाल्मास के खिलाफ खेले गए बार्सिलोना के मैच के दौरान मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे।

कारजावाल पेरिकार्डिटिस की समस्या के कारण रविवार रात को इस्पेनाल के खिलाफ खेले गए मैच के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए।

स्पेन का सामना विश्व कप क्वालीफायर में अल्बानिया और इजरायल से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493