क्विंटेरो की चोट से प्रभावित हुई रिवर प्लेट

ब्यूनस आयर्स, 20 मार्च (आईएएनएस)। कोलंबियाई खिलाड़ी जुआन फर्नाडो क्विंटेरो के चोटिल होने से अर्जेटीना की दिग्गज क्लब रिवर प्लेट प्रभावित हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इंडिपेंडेंटे के खिलाफ हुए लीग के मुकाबले के दौरान क्विंटेरो को बाएं पैर में चोट लगी थी। रिवर ने मैच को 3-0 से अपने नाम किया था।

चोट के कारण 26 वर्षीय क्विंटेरो कम से कम छह महीनों के लिए बाहर रहेंगे।

क्विंटेरो के साथी खिलाड़ी लुकस प्राटो ने कहा, “इतनी गंभीर चोट ने सभी को प्रभावित किया है और हमें उसका ख्याल रखने की जरूरत है। हम जानते है कि खिलाड़ियों को हमेशा इस प्रकार की चोट लेगे की संभवना रहती है।”

इस चोट के कारण क्विंटेरो कापा अमेरिका में भी नहीं खेल पाएंगे जो 14 जून से सात जुलाई तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493