क्विंटेरो को अपने साथ जोड़ना चाहता है फ्लामेंगो

रियो डी जेनेरियो, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब फ्लामेंगो ने पोरटो के लिए खेलने वाले कोलम्बियाई मिडफील्डर जुआन क्विंटेरो को अपने साथ जोड़ने की इच्छा जाहिर की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फ्लामेंगो को हालांकि इस प्रयास में अचड़नों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि 22 साल के इस खिलाड़ी के लिए ब्राजील में उसका प्रतिद्वंद्वी क्लब एटलेटिको मिनेरियो भी प्रयास कर रहा है।

दोनों क्लब क्विंटेरो के लिए पोरटो के साथ करार करना चाहते हैं। ब्राजील में ट्रांसफर विंडो 21 जुलाई को बंद हो रहा है।

पोरटो के लिए खेलते हुए क्विंटेरो ने े62 मैचों में छह गोल किए हैं और 15 में अपने साथियों की मदद की है।

2014 में विश्व कप खेलने वाली कोलम्बियाई टीम के सदस्य क्विंटेरो घुटने में चोट के कारण इस साल कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में नहीं खेल सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493