‘क्वीन’ का जादू दोबारा चलने का भरोसा : तमन्ना

चेन्नई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आश्वस्त हैं कि फिल्म ‘क्वीन’ का तमिल संस्करण भी उसी तरह पसंद किया जाएगा, जिस तरह कंगना रानौत अभिनीत हिंदी संस्करण को पसंद किया गया था। तमन्ना को भरोसा है कि क्वीन का जादू दोबारा चलेगा।

हिंदी फिल्म ‘क्वीन’ के तेलुगू रीमेक के निर्देशक नीलकांता रेड्डी हैं और इस फिल्म का नाम ‘क्वीन वंस अगेन’ है।

तमन्ना ने आईएएनएस को बताया, “यह एक रोमांचक फिल्म है और मुझे महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भूमिकाएं पसंद हैं। मुझे विश्वास है कि हम मूल फिल्म के जादू को फिर से चला सकते हैं, लेकिन साथ ही, हमारी फिल्म मूल फिल्म की हूबहू नकल नहीं होगी। हम इसे तेलुगु परिवेश के अनुरूप ढालेंगे।”

हालांकि, तमन्ना विकास बहल निर्देशित फिल्म ‘क्वीन’ के रीमेक का हिस्सा बनना चाहती थीं।

तमन्ना ने कहा, “मुझे नहीं जानती कि इसका रीमेक बनेगा या नहीं। क्वीन को जो बात खास बनाती है, वह यह है कि यह उन दुर्लभ महिला केंद्रित फिल्मों में से एक है जो हर वर्ग के दर्शकों तक पहुंचने में सफल रही है।”

तमन्ना फिल्म की शूटिंग 25 अक्टूबर से शुरू करेंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493