मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-मेजबान शिबानी डांडेकर का कहना है कि वह हिंदी फिल्म ‘क्वीन’ के तेलुगू और मलयालम रीमेक में लीसा हेडन की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, “विजयलक्ष्मी के रूप में ‘क्वीन’ के तेलुगू और मलयालम संस्करणों की शूटिंग के लिए उत्साहित हूं।”
इससे पहले ‘क्वीन’ में एमी जैक्सन लीसा हेडन की भूमिका निभा रही थीं, लेकिन रचनात्मक मतभेद और समय की कमी का हवाला देते हुए उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
एली अवराम को तमिल और कन्नड़ रीमेक के लिए कास्ट किया गया है।
फिल्म निर्माता अपना पहला शेड्यूल फ्रांस में शुरू कर रहे हैं। तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, मंजिमा मोहन और पारुल यादव संबंधित भाषाओं में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग विभिन्न स्थानों पर होगी।
‘क्वीन’ का हिंदी संस्करण वर्ष 2013 में रिलीज होगा। इसमें कंगना रनौत और राजकुमार राव जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath