क्षेत्रीय शांति के लिए कश्मीर मुद्दा सुलझाना जरूरी : अजीज

इस्लामाबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की विदेश नीति के प्रमुख सरताज अजीज ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण एशिया में शांति के लिए कश्मीर मुद्दा सुलझाना जरूरी है।

दुनिया न्यूज की एक रपट के मुताबिक, ‘दक्षिण एशिया में शांति व सहयोग में मजबूती लाना : प्रोत्साहन व प्रतिबंध’ नामक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश नीति के सलाहकार अजीज ने क्षेत्र में ‘भारतीय क्रूरता’ के कारण ‘संभावित खतरों’ के बारे में बात की।

उन्होंने पाकिस्तान द्वारा शांति की पहल के बावजूद भारत पर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का बार-बार उल्लंघन तथा जम्मू एवं कश्मीर में ‘अत्याचार’ का आरोप लगाया।

अजीज ने कहा कि दोनों देशों को परस्पर बातचीत तथा सहयोग के माध्यम से मुद्दे सुलझाने चाहिए।

उन्होंने कहा, “संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता के लिए पाकिस्तान परस्पर आदर के आधार पर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में विश्वास करता है, लेकिन दूसरी तरफ वह क्षेत्र में मौजूदा हालात को नजरअंदाज नहीं कर सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493