‘खजाना..’ के इतना सफल होने की उम्मीद नहीं थी : पंकज उधास

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ‘खजाना-अ फेस्टिवल ऑफ गजल्स’ दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय व सफल होगा।

‘खजाना..’ 17वें संस्करण को बुधवार को लॉन्च करते हुए गजल गायक ने यह बात कही। इसका हिस्सा रेखा भारद्वाज, ऋचा शर्मा, सुदीप बनर्जी भी है और मामे खान का विशेष एक्ट भी हैं। इस मौके पर अनूप जलोटा और तलत अजीज भी मौजूद थे।

‘खजाना..’ की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में पंकज ने कहा, “जैसा कि हम 17वें साल में प्रवेश कर रहे हैं, यह सच में एक खुशी का क्षण है।”

उन्होंने कहा, “2000 में शुरू हुए इस कलेक्शन के इतने लंबे समय तक जारी रहने और इतना सफल होने की कभी उम्मीद नहीं की थी। मैं सच में बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं।”

‘खजाना-अ फेस्टिवल ऑफ गजल्स’ का आयोजन 27-28 जुलाई को मुंबई में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493