खराब तबीयत के चलते ‘..लिटिल चैंप्स’ के सेट पर नहीं पहुंचीं अनुष्का

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें टीवी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ की शूटिंग छोड़नी पड़ी, जहां उन्हें मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का प्रचार करना था।

अनुष्का ने ट्वीट किया, “कृपया माफ करिए, ‘..लिटिल चैंप्स’ यह मेरा नुकसान है कि खराब स्वास्थ्य ने मुझे आज शो में मजा करने से रोक दिया..ढेर सारा प्यार।”

इससे एक दिन पहले अनुष्का अभिनेता शाहरुख खान और फिल्मकार इम्तियाज अली के साथ फिल्म के प्रचार के सिलसिले में वाराणसी पहुंची थीं। तीनों ने 70 साल पुरानी एक दुकान का पान भी खाया था।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की पेशकश ‘जब हैरी मेट सेजल’ शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के कलाकारों द्वारा बुधवार को दिल्ली में फिल्म के एक नए गीत ‘फुर्र’ को रिलीज किया जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493