खराब भोजन की पहचान करेगा जापानी सेंसर

टोक्यो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के वैज्ञानिकों ने एक छोटी, पारदर्शी फिल्म (झिल्ली) का निर्माण किया है, जो आपको मांस और मछली के खराब होने की प्रारंभिक जानकारी देगा।

यामागाटा यूनिवर्सिटी से शिजुओ टोकिटोइस के नेतृत्व वाले इस अनुसंधान दल ने बताया, यह प्लास्टिक की फिल्म 1 सेंटीमीटर लंबी है, जो खाद्य उत्पादों पर रखते ही प्रतिक्रिया दिखाती है। इसका उपयोग भोजन खराब होने का पता लगाने में मददगार हो सकता है।

समाचार एजेंसी एफए के अनुसार, यह सेंसर हिस्टामाइन का खोज करने का काम करता है। जो जीवाणुओं द्वारा एमीनो एसिड के विघटन या अन्य भोजन की विषाक्तता के लक्षणों दिखने पर संग्रहीत होने लगता है।

हिस्टामाइन शरीर द्वारा उत्पादित एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो कई खाद्य पदार्थों में भी मौजूद होता है।

शोधार्थियों ने बताया कि वर्तमान में ऐसे कई सेंसर निर्माणधीन अवस्था में है, जिनका आकार काफी बड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493