खाद्य निर्यात के लिए चीन मुख्य गंतव्य : चिली

चिली के कृषि मंत्री कार्लोस फुर्शे ने शुक्रवार को कहा, “हमारे पास पहले से ही मुक्त व्यापार क्षेत्र हैं और खाद्य तथा वन उत्पादों के संदर्भ में मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के बेहतरीन परिणाम सामने आएं हैं।”

वर्ष 2005 में जब एफटीए पर हस्ताक्षर किए गए थे तो चिली का चीन को वन एवं कृषि उत्पादों का निर्यात करीब 40 करोड़ डॉलर का था और वर्ष 2015 में यह बढ़कर 2.4 अरब डॉलर हो गया।

फुर्शे ने कहा, “अगले दशक में चिली के खाद्य उत्पादों के निर्यात के लिए चीन पहला गंतव्य होगा, जो स्थान इस वक्त अमेरिका का है।”

चिली, चीन को मुख्य रूप से चेरी, अंगूर, पोर्क और शराब का निर्यात करता है, जबकि चीन, चिली को कपड़े, जूते और फर्नीचर का निर्यात करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493