खाद्य पदार्थो के महंगा होने से खुदरा महंगाई बढ़ी (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। खाद्य पदार्थो की कीमतों में वृद्धि के कारण देश की वार्षिक महंगाई दर अक्टूबर में बढ़ गई है। आधिकारिक आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर बढ़कर 3.58 फीसदी हो गई, जो सितंबर में 3.28 फीसदी थी।

हालांकि, साल-दर-साल आधार पर पिछले महीने सीपीआई महंगाई में गिरावट आई है, जो कि साल 2016 के अक्टूबर में 4.20 फीसदी दर्ज की गई थी।

समीक्षाधीन माह में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) बढ़कर 1.90 फीसदी रहा, जबकि सितंबर में यह 1.25 फीसदी था।

साल-दर-साल आधार पर शहरी क्षेत्रों में मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 3.81 फीसदी रही, जबकि ग्रामीण भारत में बढ़कर यह 3.36 फीसदी रही।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, साल-दर-साल आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी सब्जियों, दुग्ध आधारित उत्पादों, अनाजों और मांस-मछली की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण हुई है।

आंकड़ों से पता चलता है कि साल-दर-साल आधार पर अक्टबूर में सब्जियों की कीमतें बढ़कर 7.47 फीसदी रही, जबकि दुग्ध आधारित उत्पादों की कीमतें बढ़कर 4.30 फीसदी रही।

हालांकि इस दौरान अनाजों की कीमत में कमी आई और यह 3.68 फीसदी पर रही, जबकि मांस-मछली की कीमतें बढ़ी और यह 3.12 फीसदी पर रही।

गैर-खाद्य पदार्थ श्रेणी में ईधन और बिजली खंड की मुद्रास्फीति दर अक्टूबर में 6.36 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493