खानपान को लेकर सजग हैं किम-केनी

लॉस एंजेलिस, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। रिएलिटी टेलीविजन स्टार किम कर्दाशियां ने पति केनी वेस्ट के आहार का खुलासा किया है और आशा जताई है कि केनी के स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार की व्यवहारिकता उनके दोबारा मां बनने के लिए मददगार साबित होगी।

किम ने बताया कि केनी अपने लिए निजी रसोईया और आहार विशेषज्ञ रखने के बाद से अपने खानपान को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं।

उन्होंने कहा, “केनी को पौष्टिक आहार लेना पसंद है और वह अपने आहार में अलग अलग तरह के भोजन का भी प्रयोग करते हैं। उनका निजी रसोईया है, जो हर सुबह आकर हम दोनों के लिए नाश्ता बनाता है और फिर हमसे दिन के खाने के बारे में चर्चा भी करता है। हमने एक आहार विशेषज्ञ भी रखा है, जो हर 10 दिन में हमारा आहार बदलता रहता है।”

किम ने पत्रिका ‘हापर्स बाजार’ को बताया, “मेरा मानना है कि जब आप माता-पिता बन जाते हैं, तो आप जहां तक संभव हो खालिस चीजों का प्रयोग करना चाहते हैं। मैं एक उदाहरण पेश करना चाहती हूं और खुद भी स्वाभाविक और स्वस्थ रहना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493