खालिदा के खिलाफ सुनवाई के लिए न्यायाधिकरण का गठन

ढाका, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में फरवरी माह में हुई बमबारी के लिए उकसाने के आरोप में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ सुनवाई के लिए एक आतंकवाद रोधी न्यायाधिकरण का गठन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को यह बात कही। इस बमबारी में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 31 अन्य घायल हो गए थे।

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, हसीना ने संसद में कहा, “सरकार ने आतंकवाद रोधी अधिनियम 2009 की धारा 27 के अंतर्गत खालिदा जिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ हिंसा के मामलों की सुनवाई के लिए आतंकवाद रोधी विशेष न्यायाधिकरण स्थापित करने की योजना बनाई है।”

प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी आवामी लीग ने फरवरी में हुई पेट्रोल बमों की बमबारी के लिए बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी और उसके सहयोगी दल जमात-ए-इस्लामी को दोषी ठहराया है। इस बमबारी में दो बच्चों सहित आठ लोगों की जलकर मौत हो गई थी, जबकि 31 अन्य लोग झुलस गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493