खाशोग्गी की हत्या में सऊदी अरब के पूर्व राजनयिक की मुख्य भूमिका

वाशिंगटन, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की की जांच से जुड़े एक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि सऊदी अरब के लापता पत्रकार जमाल खाशोग्गी की हत्या में सऊदी के खुफिया अधिकारी और पूर्व राजनयिक मेहर अब्दुल्लाजीज मुतरेब की अहम भूमिका है।

सूत्र ने गुरुवार को बताया कि मुतरेब हत्या की इस साजिश से सचेत थे।

मुतरेब लंदन में सऊदी अरब के दूतावास में प्रथम सचिव थे। वह सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के करीबी हैं।

सऊदी के क्राउन प्रिंस की इस साल की अमेरिकी यात्रा के दौरान मुतरेब को तस्वीरों में उनके साथ देखा जा सकता है।

अमेरिकी अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि क्राउन प्रिंस से जुड़े लोगों की संलिप्तता वाले अभियान के बारे में क्राउन प्रिंस को पता नहीं हो।

खाशोग्गी के लापता होने और उनकी कथित मौत के संबंध में सऊदी अरब के 15 लोगों में से एक मुतरेब भी हैं।

तुर्की के जांचकर्ता अभी भी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं कि आखिर खाशोग्गी के साथ हुआ क्या था।

सरकार समर्थित अखबार साबाह का कहना है कि तुर्की के सुरक्षाबलों को चार तस्वीरें मिली हैं, जिनमें मुतरेब को दो अक्टूबर को इस्तांबुल में देखा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493