खिताबी दौड़ से बाहर है सिटी : गार्डियोला

लीवरपूल,16 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 21वें दौर में एवर्टन के हाथों उलटफेर का शिकार हुए मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने कहा कि इस हार के कारण उनका क्लब खिताबी दौड़ से लगभग बाहर हो गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गोडिसन पार्क पर खेले गए इस मैच में एवर्टन ने सिटी को 4-0 से मात दी।

मुकाबले के पहले हाफ में काफी जद्दोजहद के बाद 34वें मिनट में एवर्टन ने गोल दागकर खाता खोला। टीम के लिए यह गोल रोमेलु लोकाकु ने किया।

इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत के दूसरे ही मिनट में केविन मिरल्लास ने एवर्टन के लिए दूसरा गोल दागकर सिटी पर 2-0 से बढ़त बनाई।

सिटी ने इस बीच गोल दागने का हर भरसक प्रयास किया, लेकिन इन सभी प्रयासों पर पानी फेरते हुए एवर्टन ने दो और गोल दागते हुए जीत हासिल की। ये दो गोल टीम के लिए 79वें मिनट में टॉम डेविस और 94वें मिनट में एडेमोला लुकमान ने किया।

इस हार के कारण सिटी लीग सूची में शीर्ष पर काबिज चेल्सी से 10 अंक दूर है। मैच के बाद गार्डियोला ने अपने खिलाड़ियों को सुझाव दिया है कि वे बुरे पलों को भूल जाएं और सत्र के अंत तक लीग सूची पर भी नजर न डालें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493