खिताब जीतना हमारे हाथ में : सुआरेज

मेड्रिड, 13 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने कहा है कि टीम शनिवार को लीग जीतने के लिए उतरेगी तो उसे मानसिक तौर पर मजबूत होने की जरूरत होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ग्रानाडा के खिलाफ जीत का मतलब होगा की रियल मेड्रिड अपने घर से बाहर डेर्पोटिवो ला कुरूना के खिलाफ चाहे जो हो वह बार्सिलोना से आगे नहीं जा सकेगी।

सत्र के इस दौर में हमेशा ही क्लब के खिलाड़ियों को किसी और द्वारा पैसे देने की अफवाहों का बाजार गर्म रहता है और स्पेन की मीडिया में इस तरह की खबरें आम हैं।

सुआरेज ने कहा, ” मैं इसमें विश्वास नहीं करता। ग्रानाडा के खिलाड़ी जीतना चाहते हैं। हर कोई अपनी टीम के सम्मान के लिए खेलता है नाकि पैसे के लिए।”

सुआरेज ने कहा, “ग्रनाडा पर जीत से खुश हूं, लेकिन 2013-14 के सत्र में बार्सिलोना का लीग के अंतिम दिन हारना मुझे याद है इसलिए टीम को मैच में मानसिक मजबूती के साथ उतरना होगा और यह याद रखना होगा की सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि हम क्या कर सकते हैं। हमारे पास 93-94 मिनट होंगे मैच जीतने के लिए और हम ऐसा कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493