खिताब नहीं, मैच दर मैच आगे बढ़ना लक्ष्य : श्रीकांत

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी किंदाबी श्रीकांत का कहना है कि वह इस खिताब को जीतने के लक्ष्य पर ध्यान देने की बजाए मैच दर मैच आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी किंदाबी श्रीकांत का कहना है कि वह इस खिताब को जीतने के लक्ष्य पर ध्यान देने की बजाए मैच दर मैच आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रीकांत ने जकार्ता से फोन पर आईएएनएस से कहा कि स्वयं पर अधिक दबाव नहीं डाल रहे हैं और यही कारण है कि वह सेमीफानल तक की राह तय कर पाए हैं।

22वीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी जु वेई वांग को मात दी।

श्रीकांत ने 19वीं विश्व वरीयता प्राप्त वांग को केवल 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-14 से मात देकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया।

श्रीकांत ने अपने मैच के बारे में कहा, “मैं आज (शुक्रवार) क्वार्टर फाइनल मैच में दिए गए अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैं अपनी योजना के अनुसार, आगे बढ़ रहा हूं। प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के खिलाफ मेरे अटैक अच्छे गए।”

सेमीफाइनल में श्रीकांत का सामना दक्षिण कोरिया के सोन वान हो से होगा। इस बारे में उन्होंने कहा, “यह मैच भी चुनौतीपूर्ण होगा। मैं अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहता हूं और इसीलिए, अंक दर अंक हासिल कर खेलने की कोशिश कर रहा हूं।”

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने जीत दर्ज नहीं की है। ऐसे में अगर श्रीकांत जीत हासिल करते हैं, तो वह इतिहास रचेंगे। हालांकि, उन्होंने इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर टूर्नामेंट में प्रवेश नही किया है।

श्रीकांत ने कहा, “मैंने इस लक्ष्य से इस टूर्नामेंट में कदम नहीं रखा है। मैं बस अच्छा खेलना चाहता हूं। हर प्रतिद्वंद्वी अपने आप मे खास है और इस खिताब को कोई भी जीत सकता है। मैं बस मैच पर ध्यान दे रहा हूं। इसलिए, लक्ष्य बनाकर अपने आप पर अधिक दबाव नहीं डालना चाहता हूं।”

श्रीकांत के साथ भारतीय खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493