खिलाड़ियों को और मेहनत करने की जरूरत : कोहली

बेंगलुरू, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में अपनी दूसरी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम को अभी गेंदबाजी, बल्लेबाजी सहित क्षेत्ररक्षण में भी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

कोहली ने हालांकि साथ ही अब्राहम डिविलियर्स और डेविड विसी के प्रदर्शन की तारीफ की। डिविलियर्स ने 11 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि विसी ने 47 रन बनाए।

कोहली ने कहा, “डिविलियर्स जिस प्रकार खेल रहे थे, वह देखना मजेदार रहा। उन दोनों के प्रदर्शन को छोड़ दें तो हमने कई सारी गलतियां की। हमें और अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी और सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहिए था।”

कोहली के अनुसार कुछ बल्लेबाज जरूर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से गलत समय पर आउट हुए लेकिन इसके बावजूद टीम को कई क्षेत्र में सुधार करना है।

कोहली के अनुसार गेंदबाजों ने कई अतिरिक्त रन दिए और इसमें भी सुधार की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को रॉयल चैलेंजर्स को मुंबई इंडियंस से 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में रॉयल चैलेंजर्स की यह दूसरी हार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493