खिलाड़ियों में गर्भावस्था, मातृत्व पर आईओसी ने की चर्चा

लुसाने, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने इलीट खिलाड़ियों के बीच गर्भावस्था और मातृत्व पर बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आईओसी के इस सम्मेलन में 16 विशेषज्ञों को बुलाया गया था और बैठक में हुई चर्चा से निकले निष्कर्षो को ब्रिटेन की पत्रिका ‘स्पोर्ट्स मेडिसीन’ के अगले अंक में और आईओसी की वेबसाइट पर बसंत ऋतु में प्रकाशित किया जाएगा।

आईओसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, “विशेषज्ञ इन विषयों पर पहली बार अपनी विशेषज्ञता का उपयोग मौजूद आंकड़ों की समीक्षा और भविष्य में अनुसंधान के क्षेत्रों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।”

आईओसी ने कहा, “आईओसी की इस पहल का उद्देश्य मिथकों को दूर कर और किसी इलीट खिलाड़ी की गर्भावस्था के प्रभाव और प्रबंधन से जुड़े आम प्रश्नों का उचित समाधान कर गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद व्यायाम और प्रशिक्षण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और सिफारिशें तैयार करना है।”

आईओसी के अनुसार इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के लिए गर्भावस्था के दौरान व्यायाम और प्रशिक्षण के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश और सिफारिशें तैयार करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493