खुद का टॉक शो शुरू करेंगी कोल

लॉस एंजेलिस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। रिएलिटी टेलीविजन स्टार कोल कर्दाशियां अपना अलग टॉक शो शुरू करने जा रही हैं, जिसका नाम ‘कॉकटेल्स विद कोल’ होगा। शो का प्रसारण साल के अंत में केबल नेटवर्क एफवाईआई पर शुरू होगा।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, रिएलिटी शो ‘कीपिंग अप विद कर्दाशियां’ कलाकार कोल ने घोषणा की कि वह अपने टॉक शो की प्रस्तोता और निर्माता होंगी।

उन्होंने ट्वीट किया, “अपने नए टॉक शो की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूं। ‘कॉकटेल्स विद कोल’ एफवाईआई नेटवर्क पर प्रसारित होगा।”

इस शो में कोल नामी हस्तियों के साथ उनके किचन या डिनर पार्टी में शामिल होंगी और वहां वे खाना पकाते हुए या मनोरंजक खेल खेलते हुए ढेर सारी बातें करेंगे।

कोल, कर्दाशियां परिवार की पहली शख्स नहीं हैं, जो टॉक शो प्रस्तोता के तौर पर हाथ आजमाने जा रही हैं, इससे पहले उनकी मां क्रिस जेनर भी ऐसा ही प्रयास कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493