खुद को इंटर्न की तरह मानती हैं श्रद्धा श्रीनाथ

लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ बॉलीवुड में फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ से आगाज कर रही हैं, लेकिन वह खुद को एक इंटर्न की तरह मानती हैं।

लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ बॉलीवुड में फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ से आगाज कर रही हैं, लेकिन वह खुद को एक इंटर्न की तरह मानती हैं।

तिग्मांशू धूलिया निर्देशित ‘मिलन टॉकीज’ में श्रद्धा अभिनेता अली फजल के साथ नजर आएंगी। टीम ने पिछले महीने लखनऊ में इसकी शूटिंग की।

एक बातचीत के दौरान श्रद्धा से दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड में काम करने में अंतर के बारे में पूछा गया।

‘मिलन टॉकीज’ में कॉलेज छात्रा की भूमिका निभा रहीं श्रद्धा ने कहा, “एक अंतर है। यहां लोग ज्यादा अनुशासित और काफी पेशेवर हैं। बेशक विभिन्न प्रोडक्शन्स में इस मामले में फर्क है।”

उन्होंने कहा, “मैंने कभी भी बॉलीवुड के बारे में नहीं सोचा था। इसलिए, मैं फिलहाल यहां एक इंटर्न की तरह महसूस कर रही हूं और हर चीज को गौर से देख रही हूं।”

अभिनेत्री लोकप्रिय कन्नड़ फिल्म ‘उर्वी’ और तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में काम कर चुकी हैं।

श्रद्धा अच्छी हिंदी बोल लेती हैं, इसलिए धूलिया को लगा कि फिल्म के लिए वह उपयुक्त विकल्प हैं।

फिल्म में ऋचा सिन्हा, आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा, सिकंदर खेर और दीप राज राणा जैसे कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493