खुद को पूर्ण मसहूस करती हैं सिएना

लॉस एंजेलिस, 26 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सिएना मिलर का कहना है कि 33 साल की उम्र में वह खुद को ज्यादा पूर्ण और जमीन से जुड़ा महसूस करती हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 33 वर्षीया सिएना ने यह भी कहा कि गलतियों ने उन्हें बेहतर इंसान के रूप में उभरने में मदद की।

सिएना ने पत्रिका ‘ऑस्ट्रेलियन वोग’ से बातचीत में अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा, “मैं खुद को ज्यादा पूर्ण और जमीन से जुड़ा महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आना और गलतियां करना आम है। मैं अपने आप से खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493