रोम, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटली के डिजाइनर रिकाडरे टिस्की अपने करियर और खुद पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं।
फैशन उद्योग में सफल करियर के लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं, हालांकि उन्होंने आवश्यक ब्रेक लेने की योजना बनाई है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, टिस्की (43) ने कहा कि फिल्म निर्देशकों ने उनसे अक्सर संपर्क किया है, जो उनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं।
टिस्की ने लाइफस्टाइल ऑनलाइन पोर्टल, हाईस्नूबीटी डॉट कॉम से कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि भगवान ने मुझे यह सपना दिखाया। कई बार मेरे दोस्त, निर्देशक कहते हैं, ‘तुम पर फिल्म बनाई जाए’ और एक दिन मैं शायद ऐसा करूं, क्योंकि मैं अपने जीवन में इतना भाग्यशाली हूं कि मेरा मानना है कि दूसरे ग्रह से कोई मेरी मदद करता है।”
dharmpath.com dharmpath