खुद फैसला लेना पसंद करती हैं रवीना

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रवीना टंडन ने बताया कि जहां फैशन की बात आती है, उन्हें खुद फैसला लेना पसंद है।

डिजाइनर जयंती बल्लाल के लिए मैसूर फैशन वीक 2016 के तीसरे संस्करण में नजर आ चुकीं रवीना का कहना है कि फैशन कला है।

रवीना ने रवीना एक ई-मेल बातचीत पर आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि फैशन खुद को व्यक्त करने की एक कला है, इसलिए मुझे खुद का फैसला लेना पसंद है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या कलाकारों के लिए हमेश अच्छा दिखना जरूरी है। इस पर उन्होंने कहा, “यह व्यापार दर्शाता है कि उन्हें हमेशा अच्छा दिखने का दवाब है।”

रवीना ने कहा कि कलाकारों को खूबसूरत दिखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, जो उनके काम के लिए महत्वपूर्ण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493