खुले नए अकाउंट

madhya-pradesh-map (1)भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घोषित होते ही बैंको मे नए खाते खुलने की शुरूआत हो गई।चुनाव आयोग द्वारा तय दिशा  निर्देशो के चलते नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशी को अपने बैंक खाते का पुरा ब्यौरा देना होगा और चुनाव पर खर्च की जाने वाली राशी  इसी खाते से ही खर्च की जासकेगी । कई विधायको ने तो नए दिशा निर्देशो के चलते अपने खाते पहले ही खुलवा लिए।
चुनावी बैंक खाते को अपडेट रखने के साथ साथ तय चुनावी खर्च को जुगाड़ने के उपाय सोचे जाने लगे हैं। एक विधायक तो पिछले कार्यकाल के दौरान मिली पगार का एक मोटा चेक अपने नए खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक भिजवा दिया और अपने परिजनो को सख्त हिदायत भी दे दी कि 10 दिसबंर तक पारिवारिक सदस्य किसी भी खाते से सीमा से अधिक लेन देन न करें । ताकि बाद में किसी भी प्रकार का विवाद नहो । इसी के साथ ही अपने एक मातहत को चुनाव आयोग द्वारा जोड़े जाने वाले तय खर्चे की लिस्ट को भी अपने पास बुलवाकर रख लिया है कि इसी के अनुसार सामग्री का क्रय करें ।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493