खुशकिस्मत हूं कि काजोल ज्यादा खर्च नहीं करती : अजय

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनकी बीवी काजोल ज्यादा खर्च नहीं करती।

काजोल और अजय ने हाल ही में ‘इंडियन आइडल 10’ के एक एपिसोड की शूटिंग की, जहां दोनों ने रैपिड फायर राउंड खेला और कुछ राज बताए।

अजय से जब पूछा गया कि घर में ‘सिंघम’ कौन हैं? इस पर काजोल ने कहा अजय हैं और उनका फैसला आखिरी होती है जबकि अजय ने कहा कि काजोल बच्चों और उनके समय को लेकर बहुत सजग रहती हैं।

यह पूछे जाने पर कि ज्यादा खर्च कौन करता है। इस पर अजय ने मजाकिया लहजे में कहा, “आमतौर पर घर पर मैं ही ज्यादा खर्च करता हूं। काजोल बहुत कंजूस है। वह ज्यादा खरीदारी नहीं करती। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी बीवी ज्यादा खर्च नहीं करती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493