खुशबू को लेकर चिंतित रहता हूं : इरफान

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अपने अभिनय से सिनेप्रेमियों के दिलोदिमाग पर छा जाने और गहरा प्रभाव छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान का कहना है कि इंसान के शरीर की गंध सामने वाले के दिलोदिमाग पर काफी प्रभाव डालती है, इसलिए वह खुशबू को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं।

इरफान डियोडोरेंट ब्रांड एनवी के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं एक डियोडोरेंट पसंद इंसान हूं। यह मुझे दिनभर तरोताजा बनाए रखता है। आपके शरीर की गंध सबसे पहले सामने वाले इंसान पर प्रभाव डालती है और मैं अपनी खुशबू को लेकर काफी सतर्क हूं।”

‘द नेमसेक’, ‘ए माइटी हार्ट’, ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘स्लमडॉग मिलिअनेयर’, ‘द अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके इरफान ने कहा कि डियोडोरेंट का चुनाव वह हर दिन के मूड के हिसाब से करते हैं।

उन्होंने कहा, “खुशबू का चुनाव मेरे मूड और माहौल पर निर्भर करता है। यदि मैं किसी कार्यक्रम या समारोह में जा रहा हूं, तो तेज खुशबू वाला डियोडोरेंट चुनता हूं और यदि खुद को तरोताजा रखना हो, तो हल्की भीनी-भीनी खुशबू वाला डियोडोरेंट चुनता हूं।”

इरफान ने हालांकि यह भी कहा कि वह उस विचारधारा को बढ़ावा नहीं दे रहे कि यदि कोई लड़का डियोडोरेंट लगाए तो लड़कियां उसकी ओर आकर्षित होती हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने देखा है कि डियोडोरेंट बनाने वाली कंपनियां उपभोक्ताओं की जरूरतों को भुनाती हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि डियोडोरेंट लड़कियों को आपके पास नहीं ला सकता, उसके लिए आपको अपना खुद का खास स्टाइल अपनाना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493