खुशी बांटने के लिए गायक बनी : सारा खान

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘ब्लैक हार्ट’ नामक गीत को अपनी आवाज देने वाली अभिनेत्री सारा खान ने कहा कि वह खुशियां बांटने के लिए अभिनय से ब्रेक लेकर गायिका बनीं हैं।

सारा खान ने एक बयान में कहा, “अभिनय ने मुझे एक सफल करियर दिया और जब भी मुझे कोई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिलेगा, मैं उसे निभाउंगी। इस बीच, मैं गाकर खुशियां फैलाना चाहती हूं। इसलिए मैंने ब्रेक लिया और संगीत लॉन्च किया।”

इस साल सारा ने ‘लेकिन वो मेरा इश्क है’ नामक अपना पहला गाना गाया। उनके अनुसार, गीत गाना खुश रहने के लिए जरूरी है।

सारा ने कहा, “मैं महसूस करती हूं कि गायक बनने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आप दूसरों में खुशी बांटते हैं।”

उन्होंने कहा, “जब लोग उदास होते हैं तब वे गीत सुनते हैं जिससे उनके मन को शांति मिलती है। लोग जब बहुत खुश होते हैं तब भी गाने सुनते हैं जैसे कि किसी विशेष अवसर पर या पार्टियों में। गीत उनके जीवन में खुशियों में रंग भरता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493