खुश हूं कि मुम्बई इंडियंस को जीत मिली : रायडू

मुम्बई, 2 मई (आईएएनएस)। मुम्बई इंडियंस टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने कहा है कि वह इस बात को लेकर खुश हैं कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल-8 मुकाबले में उनकी टीम को जीत मिली।

रायडू ने राजस्थान के खिलाफ 27 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में मुम्बई ने पांच विकेट पर 187 रन बनाए जबकि जवाब में राजस्थान की टीम संजू सैमसन के 46 गेंदों पर बनाए गए 76 रनों के बावजूद लक्ष्य से आठ रन दूर रह गई।

रायडू ने कहा, “सैमसन का विकेट निश्चित तौर पर हमारे लिए मैच का रुख बदलने वाला था। उन्होंने शानदार पारी खेली। वह काफी आगे जाएंगे। हमारे लिए खुशी की बात यह रही कि हम मैच जीतने में सफल रहे।”

मुम्बई ने आठ में से तीन मैच जीते हैं। अब उसे अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो फिर उसे अपने बाकी के मैच जीतने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493