लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। मॉडल से अभिनेत्री बनीं कारा डेलेविन ने सिर मुंडवा लिया है।
लॉस एंजेलिस, 4 जून (आईएएनएस)। मॉडल से अभिनेत्री बनीं कारा डेलेविन ने सिर मुंडवा लिया है।
उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया है। वह यह जताना चाहती हैं कि खूबसूरत दिखने के लिए बालों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, कारा ने एक प्रभावी मेकओवर से गुजरने का फैसला किया क्योंकि वह लोगों को प्रेरित करना चाहती थीं और उन्हें इस बात का अहसास कराना चाहती थीं कि बालों के बिना भी खूबसूरत दिखा जा सकता है।
डेलेविन ने स्टाइल पत्रिका को बताया, “कई लोग अपना सिर मुंडवा रहे हैं। मुझे यह पसंद है। यह खुशनुमा अहसास है। मैं यह दिखाना चाहती हूं कि खूबसूरत दिखने के लिए आपको बालों की जरूरत नहीं है।”
अभिनेत्री ने बताया कि ऐसा करने के बाद उन्हें बहुत तारीफें मिल रही हैं।
dharmpath.com dharmpath