लॉस एंजेलिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका जेसिका सिम्पसन ने खुलासा किया है कि वह खूबसूरत फिगर के लिए अपने पति एरिक जॉनसन और अपने दो बच्चों मैक्सवेल और ऐस के साथ प्रतिदिन तीन मील की सैर करती हैं।
सिम्पसन ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “मैं हर रोज तीन मील की सैर करती हूं। एरिक और मुझे अपने बच्चों को भी सैर पर ले जाना पसंद है। अपने बरामदे में उन्हें पकड़ना भी अपने आप में एक अच्छा व्यायाम है।”
सिम्पसन मानती हैं कि मां बनने के बाद वह स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक हो गई हैं।
सिम्पसन ने कहा, “स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना मेरे लिए जरूरी है। मां बनने के बाद से फिटनेस मेरी जिंदगी की प्राथमिकता बन गई है।”
dharmpath.com dharmpath