खूब खा रही हैं दीपिका सिंह

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की अभिनेत्री दीपिका सिंह इन दोनों छक कर खा रही हैं। दरअसल, धारावाहिक के निर्माताओं ने इसमें आने वाले मोड़ को देखते हुए उन्हें अपना वजन बढ़ाने के लिए कहा है, जिसके बाद खाने-पीने को लेकर उन्हें परहेज करने की जरूरत नहीं रह गई है।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दीपिका संध्या राठी की भूमिका में हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी है। धारावाहिक में छह साल का अंतराल लिया जाने वाला है, जिसे देखते हुए दीपिका से वजन बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसमें दीपिका को जुड़वा बच्चों की मां के साथ-साथ आईपीएस अधिकारी की दोहरी भूमिका निभाते देखा जाएगा।

दीपिका ने एक बयान में कहा, “आने वाली कड़ियों में मुझे थोड़ा मोटा दिखा जाएगा। धारावाहिक में अपनी भूमिका को देखते हुए मैं इन दिनों थोड़ा वजन बढ़ाने वाली चीजें खा रही हूं। मुझे जुड़वा बच्चों से गर्भवती दिखाया जाएगा और इसलिए मेरा वजन बढ़ाना जरूरी हो गया है।”

दीपिका धारावाहिक में होने वाले बदलाव को लेकर खासी उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493