मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अश्रुत जैन ने कहा कि नियमित रूप से कोई खेल खेलना उनके लिए ध्यान लगाने जैसा है। अश्रुत आगामी फिल्म ‘मुल्क’ में दिखाई देंगे।
अश्रुत ने एक बयान में कहा, “नियमित रूप से खेलना ध्यान लगाने जैसा है। यह मुझे फिट रखता है और मुझे अपने रचनात्मक व अभिनय कौशल पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करता है।”
फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के अभिनेता ‘मुल्क’ का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “नीना गुप्ताजी और तापसी पन्नू जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना बहुत अच्छा लगता है। वे वास्तव में प्रतिभाशाली और सुंदर लोग हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।”
वह फिलहाल श्री नारायण सिंह की ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “यह साल मेरे लिए एक आशीर्वाद की तरह रहा है।”
dharmpath.com dharmpath