खेलमंत्री ने नए ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम की घोषणा की

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बुधवार को नए सिरे से तैयार ‘खेलो इंडिया’ के कार्यक्रम की घोषणा की। इस कार्यक्रम में किए गए बदलाव का लक्ष्य देश में खेल की स्थिति में सुधार करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस कार्यक्रम को मंजूरी दी।

फिर से तैयार 2017-18 से 2019-20 अवधि के इस खेल कार्यक्रम पर 1,756 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अपने बयान में खेल मंत्रालय ने कहा, “यह भारतीय खेल जगत के इतिहास में एक आमूल परिवर्तन काल का पल है। इस खेल कार्यक्रम को व्यक्तिगत विकास, सामुदायिक विकास, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय विकास के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।”

बयान में कहा गया है, “फिर से तैयार किया गया ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम खेल के पूरे पारिस्थितिकीय तंत्र को प्रभावित करेगा, जिसमें बुनियादी ढांचा, सामुदायिक खेल, प्रतिभा की पहचान, उत्कृष्टता के लिए प्रशिक्षण, प्रतियोगिता संरचना और खेल अर्थव्यवस्था शामिल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493