नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में खेलों में महिलाओं की भागीादारी बढ़ाने के उद्देश्य से गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘वुमन ऑन वॉक’ ने स्पोर्ट्समैनशिप टू स्पोर्ट्सवुमेनशिप नाम से एक मुहिम की शुरुआत की है।
इस मुहिम का मकसद खेलों से महिलाओं को जोड़ना और विश्व स्तर तक ले जाना है।
वुमन ऑन वॉक के संस्थापक रवींद्र पंवार ने रविवार को मुहिम शुरू करते हुए कहा, “इस मुहिम के माध्यम से हमारा मकसद खेलों से महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा तादाद में जोड़ना है और उन्हें सही दिशा प्रदान करना है।”
वुमन ऑन वॉक का आयोजन 21 फरवरी को गुडगांव के लेजर वैली मैदान पर किया जाएगा, जिसमें पंवार के अनुसार 5000 के करीब महिलाओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
इस मौके पर मौजूद हरियाणा के तकनीकि शिक्षा विभाग के सेवानिवृत सह निदेशक एस.एस मलिक ने कहा, “खेल सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं हैं, हमें खेलों में महिलाओं को भी लाना होगा। इस मुहिम के माध्यम से महिलाओं को जो वह चहाती हैं वह करने का मौका मिलेगा। उम्मीद है इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जुडें़गी।”
dharmpath.com dharmpath