खेलों से पहले समस्या सुलझा लेगा रियो : बाक

रियो डी जेनेरियो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक का कहना है कि रियो ओलम्पिक को लेकर में जो भी समस्या आ रही हैं वे गम्भीर नहीं हैं और उन्हें इस बात का भरोसा है कि रियो अपनी सारी समस्या खेलों से पहले सुलझा लेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बाक बुधवार को आईओसी सत्र और ओलम्पिक खेलों के शुरू होने से पहले बुधवार को रियो डी जेनेरियो पहुंचे।

वह सबसे पहले खिलाड़ियों से मिलने ओलम्पिक गांव पहुंचे। इसके बाद वह ओलम्पिक-2016 अध्यक्ष कार्लोस नुजमैन और मेयर इडुआडरे पेस के साथ पोर्ट क्षेत्र पहुंचे।

बाक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ओलम्पिक खेलों से कुछ दिन पहले हमेशा कुछ समस्या होती है। हमने उनका सामना यहां भी किया है। लेकिन अगर आप ब्राजील के लोगों का दृढसंकल्प देंखें तो उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि बाकी बची सारी समस्याएं अगले 24 से 48 घंटे में हल हो जाएंगी।”

आईओसी अध्यक्ष तब यहां पहुंचे हैं जब समस्याएं सामने आने लगी हैं। दो दिन पहले आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने ओलम्पिक खेल गांव में रहने से मना कर दिया था।

बाक ने कहा, “मैंने खिलाड़ियों और ओलम्पिक खेल गांव के लीडरों से बात की है। उन्होंने मुझे अपने अपार्टमेंट दिखाए। उन्होंने मुझे बताया कि यह कल कैसे थे और 24 घंटे बाद वह कैसे हैं। हर ओलम्पिक खेलों में चुनौतियां होती है। हमने यहां तेज रफ्तार से बदलाव होते देखे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493