खेलो इंडिया का ‘5 मिनट और’ अभियान शुरू

पुणे, 2 जनवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (केआईएसजी) के पहले संस्करण में ‘खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब’ संदेश ने बच्चों को प्रत्येक दिन खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने ‘5 मिनट और’ के नाम से एक अभियान की शुरुआत की है जो बच्चों को ‘पांच मिनट और ज्यादा खेलने के लिए’ प्रेरित करेगा।

‘पांच मिनट’ प्रतीकात्मक है जिसकी शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की गई है कि यदि प्रत्येक बच्चा थोड़ा अधिक समय तक खेलता है तो हम हर दिन एक अरब मिनट का खेल जोड़ सकेंगे जिससे कि देश के लिए ज्यादा पदक जीतने की संभावना बढ़ेगी।

खेल मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक मां और बच्चों के बीच ‘पांच मिनट और’ संदेश का प्रचार प्रसार किया गया है। वीडियो में कहा गया है, “हम आज और खेलेंगे तो कल और जीतेंगे। ”

अभियान को देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इनमें इनमें मनु भाकर, जेरेमी लालरिनुंगा, मनिका बत्रा, सौरभ चौधरी, लक्ष्य सेन, ईशा सिंह, तब्बी देवी, श्रीहरी नटराज, मैरीकॉम तथा सुशील कुमार जैसे दिग्गज शामिल हैं, जो बचपन की खेल की यादों को ताजा करते हैं।

खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण में अंडर-17 और अंडर-21 आयु के लगभग 10000 प्रतिभागी 18 खेलों में भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493