खेलो इंडिया गेम्स (हॉकी) : पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ की जीत

नई दिल्ली 1 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण के लड़कों के हॉकी मुकाबलों में पंजाब, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ की टीमों ने जीत दर्ज की।

गुरुवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए पूल-ए मुकाबले में पंजाब ने हरियाणा को 4-2 से हराया। पंजाब की ओर से प्रतीक ने दो गोल किए जबकि अंगदबीर सिंह और सुदर्शन ने एक-एक गोल किया। हरियाणा की ओर से अभिमन्यु और पंकज ने एक-एक गोल किया।

एक अन्य मैच में ओडिशा ने राजस्थान को 14-3 से हराया। ओडिशा की ओर से सुशील, सुदीप ने तीन-तीन गोल किए जबकि अमनदीप लाकरा ने दो गोल दागा।

इसी तरह उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 5-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए सौरव ने दो गोल किए जबकि अली अख्तर, अमित यादब और अरुन साहनी ने एक-एक गोल किया। कर्नाटक की ओर से एकमात्र गोल आर. करियप्पा ने किया।

एक अन्य मैच में चंडीगढ़ ने दिल्ली को 8-0 से हराया। चंडीगढ़ की ओर से अमनदीप ने तीन गोल दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493