खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (जिमनास्कि) : बवलीन ने जम्मू-कश्मीर को पहला पदक दिलाया

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में बुधवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिमनास्टिक की रिद्मिक ऑल-अराउंड प्स्पर्धा में जम्मू एवं कश्मीर की बवलीन कौर ने अपने राज्य को पहला पदक दिलाया।

रिद्मिक ऑल-अराउंड स्पर्धा में दिल्ली की जिमनास्ट मेहकप्रीत कौर से पीछे रहने वाली बवलीन कौर (केसी पब्लिक स्कूल, जम्मू) ने 39.75 अंक अर्जित करके रजत पदक पर कब्जा किया। यह 16 विभिन्न खेलों में जम्मू एवं कश्मीर का पहला पदक है।

जिमनास्टिक में महाराष्ट्र और दिल्ली ने छह में से दो-दो स्वर्ण पदक जीते।

दिल्ली के लिए जिमनास्टिक की फ्लोर एक्सर्साइज प्रतिस्पर्धा में शयन शर्मा (गुरु हर किशन पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण पदक जीता। ऑल राउंड चैंपियन मोहम्मद अनस जीत दर्ज नहीं कर पाए लेकिन उनके भाई माहम्मद रफी ने रजत पदक अपने नाम किया।

महाराष्ट्र के लिए महेश संजय गढ़वे ने पोमेल हॉर्स और पूर्वा विनय किरवे ने अनइवन बार्स में स्वर्ण पदक अर्जित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493