नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की लड़कियों ने पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के तीसरे दिन शुक्रवार को फुटबाल के ग्रुप-1 मुकाबले में मिजोरम को 12-0 से हराया।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हरियाणा के लिए समीक्षा ने पांच गोल किए जबकि रेन ने तीन गोल दागे।
एक अन्य मैच में ओडिशा ने गुजरात को 3-0 से हराया। ओडिशा के लिए तुल्सीमा ने गो गोल किए जबकि सुस्मिता ने एक गोल दागा।
लड़कों के वर्ग में असम ने मणिपुर को 5-3 से हराया। असम के लिए जयदीप ने तीन गोल किए। मणिपुर के लिए जॉनी कोम ने दो गोल किए।
लड़कों के वर्ग में पंजाब ने दिल्ली को 3-0 से हराया। पंजाब के लिए विजय, हरमनप्रीत और रोहित ने एक-एक गोल किया।
dharmpath.com dharmpath