खेल की नकारात्मक तुलना बंद करें : अमिताभ

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय कबड्डी टीम को अहमदाबाद में जारी कबड्डी विश्व कप में अर्जेटीना के खिलाफ 74-20 से मिली जीत पर बधाई देते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने लोगों से खेल की नकारात्मक तुलना करने की बजाय देश की जीत पर गौरवान्वित होने को कहा है।

अमिताभ ने रविवार को ट्विटर के जरिए भारतीय टीम को बधाई देते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की।

बॉलीवुड के 74 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “भारतीय टीम को बधाई। कुछ लोगों का कहना है कि यही स्कोर फुटबाल में भारत के लिए उल्टा होता है। देश को नीचे गिराना बंद करें। अपने देश की जीत पर गर्व करें और नकारात्मक तुलना बंद करें।”

अमिताभ ने कहा, “देश पर गर्व करें। एक भारतीय होने पर गर्व करें।”

अमिताभ के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम पिंक पैंथर्स स्टार स्पोर्ट्स कबड्डी लीग में खेलती है।

कबड्डी विश्व कप में वर्तमान में भारत ग्रुप-बी में 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493