खेल प्रशंसकों के लिए आया नया एप ‘खेल नाओ’

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। खेल प्रशंसकों के लिए खेल से जुड़ी जानकारी और शेष दुनिया के खेल समर्थकों को साथ लाने के उद्देश्य से बुधवार को दुनिया का पहला मोबाइल खेल एप ‘खेल नाओ’ शुरू किया गया है।

खेल नाओ एप के जरिए प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी, खेल, टूर्नामेंट, टीम, कोच और अकादमी की ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों का अनुसरण कर सकते हैं और उनके प्रति अपना समर्थन जाहिर कर सकते हैं।

खेल नाओ की विशेषता है कि यह न सिर्फ खेल समुदाय से जानकारियां साझा करने, समस्याओं का समाधान हासिल करने और विचारों का आदान-प्रदान करने का मंच मुहैया कराता है, बल्कि नेटवर्किं ग स्थापित करने, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने, समीक्षा और रेटिंग देने की सुविधा मुहैया कराता है। और ये सारी जानकारियां उपयोगकर्ता की स्थिति और समय की दृष्टि से सामयिक भी होंगी।

इस एप की शुरुआत भारत में फुटबाल से जुड़ी सामग्री के साथ होगी और इसकी कोशिश खेल से जुड़े जुनूनी प्रशंसकों को एक साथ जोड़ने की होगी। इसके बाद यह टेनिस और बास्केटबाल जैसे खेलों को भी अपने साथ जोड़ेगा।

एप के सह-संस्थापक ध्रुव रात्रा ने कहा, “दुनिया भर के तमाम खेलों से जुड़ कर हमने उस मौके को पहचाना जो खेल नाओ लोगों को मुहैया करा रहा है। यह खेल के प्रशंसकों को पहले से कहीं व्यवस्थित और सोशल मोबाइल वातावरण के जरिए खेल से जोड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493