खेल बहुत कुछ सिखाता है : अर्जुन सिंह शेखावत

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन सिंह शेखावत का कहना है कि उन्हें खेल खेलने में मजा आता है और उन्हें लगता है कि यह टीमवर्क और बहुत सी चीजों को सीखने का बेहतरीन तरीका है।

अर्जुन ने अपने बयान में कहा, “एक खेल टीमवर्क सिखाता है और समस्या सुलझाने के कौशल को सिखाने में मदद करता है। यह हम कलाकारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें नए लोगों और नई टीम के साथ काम करना होता है। मैं निजीतौर पर मानता हूं कि यह हमें सिखाता है कि खिलाड़ियों के समूह और कोचों के साथ एक आम लक्ष्य के लिए लड़ने को लेकर कैसे टीमवर्क किया जाए और कैसे प्रभावी रूप से समस्याओं को सुलझाने के लिए संवाद किया जाए।”

उन्होंने कहा कि अन्य चीजों के अलावा खेल हमें स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493