खेल मंत्रालय ने मुक्केबाज रिशु की मदद की अपील की

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने गुरुवार को हरियाणा सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और बॉक्सिंग इंडिया (बीआई) से हरियाणा की युवा मुक्केबाज रिशू मित्तल को वित्तीय सहायता प्रदान करने की अपील की है।

रिशु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता है लेकिन हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में दिखाया गया है कि उसे अपनी जीविका चलाने के लिए घरेलू नौकर के तौर पर करना पड़ रहा है।

खेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “केंद्रीय खेल मंत्री ने हरियाणा सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और बॉक्सिंग इंडिया (बीआई) से रिशू की मदद करने की अपील की है।”

रिशु ने बीते साल दिसम्बर में आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493