खेल मंत्री ने फीफा विश्व कप के लिए यू-17 टीम को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शुक्रवार को 6 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में होने वाली अंडर-17 फीफा विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

राठौर ने अपने ट्वीट में कहा, “शुभकामनाएं भारतीय अंडर-17 टीम। आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करो। देश पूरे गर्व के साथ आपके साथ खड़ा है।”

खेल मंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से देशवासियों से नीली जर्सी पहनने वाली भारतीय टीम का समर्थन करने की अपील भी की।

विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत की 21 सदस्यीय टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। लुइस नॉर्टन दे माटोस की देखरेख में खेलने वाली इस टीम में तीन गोलकीपर, छह डिफेंडर, 10 मिडफील्डर और दो फारवर्ड शामिल किए गए हैं।

भारत को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अमेरिका के साथ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493