खेल रत्न पुरस्कार के लिए सरदार सिंह व देवेंद्र झझारिया नामांकित

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के लिए दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरालम्पिक एथलीट देवेंद्र झझारिया और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा, 17 अन्य भारतीय खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जिसमें क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, चेतेश्वर पुजारा और पैरालम्पिक एछलीट मरियुप्पन थंगावेलु का नाम शामिल है।

अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों के नामों का चयन गुरुवार को चयन समिति की बैठक में किया गया।

राजस्थान के निवासी झझारिया ने भारत के लिए सबसे पहले 2004 में एथेंस में आयोजित हुए पैरालम्पिक ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने पिछले साल रियो डी जनेरियो में पुरुषों की एफ-46 भाला फेंक प्रतियोगिता में एक बार फिर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 63.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

झझारिया ने इसके अलावा 2013 में विश्व चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह पहले पैरा एथलीट हैं, जिनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ले लिए दिया गया है।

वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी के रूप में कार्यरत सरदार सिंह ने 2008 में सुल्तान अजलान शाह कप में सबसे कम उम्र (22 साल) में टीम भारतीय हाकी टीम का नेतृत्व किया। 2012 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी साल 2012 के ओलंपिक क्वालीफायर में वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए। इसमें भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 17 खिलाड़ियों में थंगावेलु, पुजारा और हरमनप्रीत के अलावा वी.जे. सुरेखा (तीरंदाज), खुशबीर कौर (एथलेटिक्स), अरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल), लैशराम देवेंद्रो सिंह (मुक्केबाजी), बिंबा देवी (फुटबाल), एस.एस.पी चौरसिया (गोल्फ), एस.वी. सुनील (हॉकी), जसवीर सिंह (कबड्डी), पी.एन. प्रकाश (निशानेबाजी), एंथोनी अमलराज (टेबल टेनिस), साकेत मैनेनी (टेनिस), सत्यव्रत कादियान (कुश्ती) और वरुण भाटी (पैरालम्पिक)शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493