मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य रॉय बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ में गंभीरता को बनाए रखने के लिए फिल्म में नृत्य को शामिल नहीं किया गया है।
मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य रॉय बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ में गंभीरता को बनाए रखने के लिए फिल्म में नृत्य को शामिल नहीं किया गया है।
फिल्म ‘जज्बा’ के गीत ‘बंदेया’ में ऐश्वर्य को दर्शाया गया है, पर इसमें उन्होंने अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन नहीं किया है।
फिल्म के संगीत के बारे में यहां संवाददाताओं से बातचीत में ऐश्वर्य ने कहा, “हम फिल्म की कहानी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। मैं, संजय (गुप्ता) और अहमद खान इसमें नृत्य नहीं जोड़ना चाहते थे।”
इस फिल्म में ऐश्वर्य आपराधिक मामलों की वकील का किरदार निभा रही हैं।
ऐश्वर्य ने ये बातें यहां एक समारोह में कही, जिसमें अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे। उन्होंने ऐश्वर्य को बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक बताया।
संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘जज्बा’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath